फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: न्यायालय के आदेश पर लूटपाट, छेड़छाड़ और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 05 Apr 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। आरोप है कि नगर के एक स्कूल में घुसकर कुछ लोगों ने तमंचे के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर स्कूल की प्रशासनिक अधिकारी से मारपीट और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर दो नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




फिरोजाबाद रोड स्थित एक विद्यालय में आगरा निवासी महिला प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। पीड़िता के पति विद्यालय में कोषाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि 11 फरवरी को दोपहर दो बजे अभयजीत राय निवासी फार्मा अपार्टमेंट, प्लाट नंबर 80 पडपड़गंज, दिल्ली, अजय कौशिक निवासी तक्षशिला अपार्टमेंट, आईपी एक्सटेंशन, दिल्ली और चार अन्य लोग हाथों में तमंचे व लाठी-डंडे लेकर स्कूल के अकाउंटेंट कार्यालय में जबरन घुस आए।
उन्होंने वहां तैनात कर्मियों पर तमंचे तान दिए। दराज में रखे फीस के दो लाख रुपये निकाल लिए। विरोध किया तो मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद जब वह प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें