फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश के आरोपी की तलाश में आगरा तक पहुंची टीम

Sun, 05 Apr 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कॉलोनी ओवरब्रिज पर बैरियर तोड़कर पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास के आरोपी मोहनलाल की तलाश में पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को पुलिस की कई टीमों ने आगरा और फिरोजाबाद में आरोपी के संभावित ठिकानों और उसके रिश्तेदारों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


एसएसपी आदित्य लांग्हे ने अब आरोपी की तलाश में चार टीम लगा दी हैं। आरोपी मोहनलाल निवासी ग्राम बारेलाल की ठार, लाइनपार पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि शुक्रवार तड़के करीब 4:15 बजे एसआई अंकुर चौहान अपनी टीम के साथ लेबर कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने बैरियर लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने गति और बढ़ा दी और जान से मारने की नीयत से बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, लेकिन सरकारी बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया था। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें