फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खतरे देखकर कोविड अस्पतालों में कराया मॉकड्रिल

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! ओमीक्रांन को लेकर तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग मनाए गए वार्ड में तैनात स्वास्थ्य ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। ओमिक्रॉन के खतरे को देखकर जिले के कोविड अस्पतालों में मॉकड्रिल कराया गया। ऑक्सीजन प्लांट को बार-बार चालू कराकर देखा गया। वहीं, एक बच्चे और एक वयस्क को मरीज के रूप में स्ट्रेचर पर लेटाकर लाया गया। तुरंत ऑक्सीजन लगाई गई। ऑक्सीजन पर मरीज की स्थिति काबू नहीं हुई तो चिकित्सकों ने तुरंत ही वेंटीलेटर को चालू किया। पीकू वार्ड में बच्चे का इलाज किया गया। इमरजेंसी दवाएं भी दी गईं। पीपीई किट पहनकर चिकित्सक और स्टाफ ने संदेश दिया कि कोविड से लड़ने को फिर तैयार हैं हम...।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी है। शासन के निर्देशन पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी और प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा की मौजूदगी में सौ शैय्या अस्पताल में मॉकड्रिल की गई। इसमें चिकित्सक, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्यॉय और स्वीपर सभी पीपीई किट में नजर आए। सीएमओ ने ऑक्सीजन प्लांट को भी चेक किया। शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल में जेडी डॉ. शशीवाला और एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के निर्देशन में मॉकड्रिल कराया गया। संयुक्त निदेशक ने सीएमएस डॉ. आरसी केशव की सराहना की। जसराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. केके गुप्ता, सिरसागंज में पीके वर्मा के निर्देशन में मॉकड्रिल कराया गया। जाटऊ और एका सीएचसी पर भी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि शासन ने कोरोना के संबंध में पूरी तैयारी रखने के लिए कहा गया है। शुक्रवार को मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। शनिवार को पुन: अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें