फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने पकड़ी नकली सॉस बनाने की फैक्ट्री, 250 किलो सॉस कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य विभाग को तीन दिन में दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव फुलवाड़ी में एक घर में नकली सॉस बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां केमिकल और अन्य पदार्थों से नकली टमोटो और चिली सॉस बनाई जाती थी। टीम ने सात सौ किलो सॉस को सील कर दिया। जबकि 250 किलो सॉस को खेत में नष्ट कराया है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाहा की टीम ने छापेमारी की। टीम ने फतेहाबाद रोड स्थित फुलवाड़ी में वीनेश के सॉस निर्माण इकाई पर छापा मारा। यहां से सॉस, रंग और अजीनोमोटा, मक्का पाउडर का नमूना लिया। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि टीम ने सॉस को नष्ट कराने के बाद परिसर को सील कर दिया। इसके अलावा फतेहाबाद रोड पर मावा निर्माता छितर सिंह, रामखिलाड़ी से नमूना लिया। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि कुल आठ नमूने संकलित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें