फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में आज भी पुरानी परंपराएं जीवित-मुन्नालाल

विज्ञापन
टूंडला के रसूलाबाद में कुश्ती दंगल में दांव-पेंच लड़ाते पहलवान - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। कुश्ती-दंगल हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक हैं, जो युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यह बात ठार बल्दी स्थित खेरेवाली माता में आयोजित दंगल का शुभारंभ करते हुए रसूलाबाद प्रधान प्रतिनिधि मुन्नालाल ने कही। दंगल की आखिरी कुश्ती में टूंडला के होशियार सिंह ने हरियाणा के राहुल को परास्त कर जीती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी पुरानी परंपराओं को जीवित रखा गया है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र की जनता बधाई की पात्र है। दंगल में देवेंद्र अनवारा ने भागीरथ नगला पोला को पटखनी दी। सोनू मेरठ ने संजय ईधौन को हराया। गया प्रसाद छाहरी ने भूरा बदांयू को किया चित्त कर दिया। डौकी के सनी पहलवान और हरेंद्र नगला हरीशचंद्र का मुकाबला बराबरी पर छूटा। आंवलखेड़ा के सोनू पहलवान ने प्रमोद शमशाबाद को हराया। जयवीर हरियाणा ने रामगोपाल गढ़ी मिश्री को किया परास्त किया।
दंगल की आखिरी कुश्ती टूंडला (अनवारा) के पहलवान होशियार सिंह और हरियाणा के राहुल के मध्य हुई। काफी देर तक चली जोर-आजमाइश के बाद होशियार सिंह ने पहलवान राहुल को चित्त कर दिया। निर्णायक मंडल ने होशियार को शील्ड व धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश कुमार, उदयभान, कांशीराम, धाराजीत, देवेंद कुमार, पंकज कुमार, जेपी रावत, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें