फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 26 डिप्टी हेड और 678 शिक्षक मूल्यांकन कार्य में रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होने के बाद मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। जनपद के चार केंद्रों पर तीन दिनों में 78 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। सख्ती के बाद भी शतप्रतिशत शिक्षक मूल्यांकन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। अभी तक हुए मूल्यांकन कार्य में 26 डिप्टी हेड और 676 शिक्षक अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन

एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य चल रहा है। इसके अलावा शहर के छोटेलाल इंटर कॉलेज और पीडी जैन इंटर कॉलेज में भी मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। जनपद में छह लाख से अधिक उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।
इसमें 78 हजार उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। जनपद में 157 डिप्टी हेड की ड्यूटी लगाई है। जिसमें 131 डिप्टी हेड उपस्थित और 26 डिप्टी हेड अनुपस्थित रहे। 1513 परीक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन कार्य में लगाई है। इसमें 837 ने मूल्यांकन किया और 676 मूल्यांकन कार्य से विरत रहे। जिले में जीव विज्ञान के शिक्षकों की कमीं चल रही है। इसमें वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को लगाने की तैयारी चल रही है। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि जो शिक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं, उनको नोटिस जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें