साइकिल से अचानक गिरा वृद्ध, अस्पताल में तोड़ा दम
शिकोहाबाद। साइकिल से माधवगंज जा रहा वृद्ध ओवरब्रिज पर चढ़ते समय अचानक साइकिल से गिर पड़ा। वृद्ध के गिरने के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुला कर वृद्ध को अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।
बताया जाता है कि नौशहरा निवासी आसिफ (59) साइकिल से माधवगंज जा रहे थे। जब वे साइकिल चलाते हुए ओवरब्रिज पर चढ़ रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे साइकिल से नीचे गिर पड़े। वृद्ध को साइकिल से गिरता देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुला कर उन्हें अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवारीजन में चीख पुकार मच गई। अस्पताल पहुंचे परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। चिकित्सक के अनुसार ह्रदयघात होने से वृद्ध की मौत हुई है। संवाद