फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sun, 21 Jul 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना जीआरपी क्षेत्र में एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोपहर बाद परिजन ने अस्पताल जाकर वृद्ध की पहचान की है।थाना दक्षिण के करबला निवासी हर किशन (65) लंबे समय से बीमार थे। वह रेलवे लाइन पार कर जड़ी बूटी लेने जाया करते थे। शनिवार को वह दवा लेने जा रहे थे। उसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और अज्ञात के रूप में शव को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन को चिंता हुई। उनकी काफी तलाश की। अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की। जीआरपी थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि दोपहर बाद वृद्ध के शव की पहचान हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें