फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने पर सब्जी विक्रेता ने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कमरे में हलचल न होने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव दतौजी कलां निवासी मुकेश (21) और उसके पिता रामवीर दोनों ही सब्जी की ठेल लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। एक साल पहले ही घर में हाथ बटाने के लिए रामवीर ने मुकेश की शादी कर दी थी। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी थी। शनिवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर मुकेश घर के कमरे में बंद होकर फंदे लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे में हलचल न होने परिजन से जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।