फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चुल्हावली में वृद्ध पर फरसे से हमला, गंभीर

Mon, 04 Nov 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर से सटे गांव चुल्हावली में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वृद्ध पर फरसे से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चुल्हावली निवासी कामेंद्र सिंह से गांव के ही संजीव कुमार पर सात हजार रुपये उधार लिए थे। शनिवार रात्रि पौने नौ बजे करीब वह गांव के ही त्रिलोचन सिंह की परचूनी की दुकान पर बैठे थे। इस बीच वहां संजीव कुमार पहुंचा पहुंच गया। तभी रुपयों के लेन-देन को लेकर उनका संजीव कुमार से विवाद हो गया। इसके बाद संजीव अपने घर चला गया।
कुछ देर बाद वह शराब के नशे में धुत होकर वापस दुकान पर आया और उसने कामेंद्र सिंह पर पीछे से फरसे से हमला बोल दिया। हमले में वह लहूलुहान होकर गिर गए। इस बीच वहां उपस्थित लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। मौके पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें