फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: त्योहार पर एटीएम खाली, नगदी के लिए हुई परेशानी

Sun, 03 Nov 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अधिकांश एटीएम त्योहार पर धोखा दे गए। पांच दिन का त्योहार मनाने के बाद लोग जब नकदी निकालने एटीएम पहुंचे तो अधिकांश खाली थे। लोग इधर से उधर चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन

दिवाली से पहले मंगलवार को धनतेरस पर सभी बैंकों के एटीएम में नकदी डाली थी। उसके बाद बृहस्पतिवार से रविवार तक अवकाश रहा। बैंक पांच दिन से बंद हैं। इस कारण एटीएम में नकदी भी नहीं डाली जा सकी। रविवार को सबसे ज्यादा लोगों को नकदी निकासी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन रोड पर कई बैंकों के एटीएम लगे हैं। सिर्फ एक बैंक में ही एटीएम में धनराशि निकली। इधर, बस स्टैंड, सुहागनगर में स्थापित एटीएम भी खाली थी। छिंगामल का बाग, सदर बाजार सहित अन्य स्थानों पर लगी एटीएम पर लोग निराश होकर लौटे। लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट से ही काम चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें