फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टूंडला स्टेशन पर टूटी ओएचई लाइन, प्लेटफाॅर्म पर मची अफरातफरी; दो घंटे खड़ी रही सूबेदारगंज एक्सप्रेस

Tue, 07 Jul 2026 12:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के टूंडला स्टेशन पर ओएचई लाइन टूटने से प्लेटफाॅर्म पर अफरातफरी मच गई। तार को देख यात्रियों में दहशत फैल गई। वहीं, इस दाैरान दो घंटे तक सूबेदारगंज एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन
ओएचई टूटने से स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज एक्सप्रेस के पहुंचते ही अचानक ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया। तार टूटकर प्लेटफार्म पर पहुंचा तो मौजूद रेलयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वही, इंजन की पॉवर फेल हो गई। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने टूटे तार से रेलयात्रियों को दूर कर दिया। हालांकि उसमे करंट नहीं था। ओएचई स्टाफ ने तार को जोड़ा, तब करीब दो घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन


देहरादून से सूबेदारगंज जा रही ट्रेन नंबर 14114 सूबेदार एक्सप्रेस सोमबार देर रात्रि पौने बारह बजे करीब टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची थी । तभी अचानक टूटकर ट्रेन के ऊपर गिरते हुए तार प्लेटफॉर्म तक आ गया। यह देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद रेलयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 

रेलयात्री बचाव को दूर भागे। जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी ने पहुंचकर स्थिति को शांत किया तथा टूटे तार में करंट न होने की जानकारी दी। ट्रेन के इंजन की पॉवर फेल होते ही लोको पायलट आरके गुप्ता व सहायक लोको पायलट उदित निषाद ने घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष को दी। सूचना पर ओएचई स्टाफ मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब रात 01:45 बजे ट्रेन को चलाया गया। इस बीच ट्रेन में सवार रेलयात्री गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें