फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एनसीआरएमयू के त्रिवार्षिक अधिवेशन में टूंडला से पहुंचे पदाधिकारी

Sat, 04 Oct 2025 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



टूंडला। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) प्रयागराज मंडल का तीन दिवसीय आठवां त्रिवार्षिक अधिवेशन आगरा के सामुदायिक भवन में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए टूंडला से यूनियन पदाधिकारी व कर्मचारी भाग लेने पहुंचे।

आगरा में 5 पांच अक्तूबर तक चलने वाले अधिवेशन का उद्घाटन एआईआरएफ नई दिल्ली के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा व एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने यादव ने किया। अधिवेशन में रेल कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। अधिवेशन में प्रमुख मुद्दे उठाये गए। टूंडला शाखामंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा कि यूपीएस (एकृत्रित पेंशन योजना) की विसंगतियों को दूर किया जाए। कर्मचारियों के 10 प्रतिशत अंशदान का ब्याज सहित भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोको शाखामंत्री सरदार सिंह ने कहा कि मूल वेतन 43 हजार 600 रुपये की सीमा समाप्त की जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों को रात्रि भत्ते का भुगतान किया जाए। इस दौरान टूंडला से यूनियन के दीपक शर्मा, नाहर सिंह मीना, वशी अहमद, देवेश गौतम, गौरव कुमार, विनोद बघेल, सतेंद्र यादव आदि ने अधिवेशन में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें