फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिकारियों ने पैदल गश्त की, ड्रोन से कराई निगरानी

Fri, 06 Dec 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जुमे नमाज और विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन शुक्रवार को अलर्ट रहा। जामा मस्जिद सहित शहर में जगह-जगह पुलिस, पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। बृहस्पतिवार को ही जोन और सेक्टर प्रणाली लागू कर दी गई थी। शहर में एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट पूरे अमले के साथ पैदल गश्त करते रहे। साथ ही धर्मगुरुओं के अलावा क्षेत्रीय लोगों से शांति कायम रखने की अपील भी की। ड्रोन से निगरानी भी कराई गई। शुक्रवार को विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी होने के साथ ही जुमे की नमाज भी थी। संभल हिंसा के बाद से ही पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में बृहस्पतिवार से जोन व सेक्टर प्रणाली लागू कर दी गई थी। शहर को एक जोन और चार सेक्टर में बांटा गया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार और सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया नालबंद चौकी पर सुबह से ही कैंप किए रह थे।
विज्ञापन

जुमे की नमाज से करीब दो घंटे पहले अधिकारियों से बाजार से स्टेशन रोड, नई बस्ती, राज पूताना, उर्वशी तिराहा, रसूलपुर होकर नालबंद तक पैदल मार्च किया। इस दौरान ड्रोन से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाको में निगरानी भी कराई गई। इसके साथ ही शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनाती रही। पुलिस के अधिकारी भ्रमण शील रहे। समूचे जिले में प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स की मुस्तैदी कर दी गई थी। शिकोहाबाद और सिरसागंज में एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस के खुफिया विभाग सतर्क होकर निगहबानी करते रहे। इधर सोशल मीडियो पर भी पुलिस की नजर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें