थानों में भी दिलाई स्वच्छता की शपथ
- फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत किशन के तहत शनिवार को स्वच्छता अभियान का शुभारंभ सुभाष तिराहा से डीएम नेहा शर्मा ने किया। उन्होंने सबसे पहले लोगों को स्वच्छता और हर रोज दो घंटे श्रम करने की शपथ दिलाई। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। तो वहीं फिरोजाबाद में पुलिसकर्मियों को भी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
डीएम ने खुद हाथों में दस्ताने पहनने के साथ ही पालीथिन बैग लेकर सड़क किनारे पड़े कचरे को इकट्ठा करना शुरू किया। इस कार्य में उनका सहयोग पर्यावरण मित्र, शिवा पर्यावरण, कल्पतरू ट्रस्ट और कल्पतरू जीवन फाउंडेशन के साथ ही समाजसेवी, पालिका के सफाई कर्मचारियों ने किया। सुभाष तिराहा से तहसील तिराहा तक यह अभियान चलाया गया। डीएम ने पालिका प्रांगण पहुंचकर सभी से सफाई कार्य में सहयोग की अपेक्षा कर 15 दिन में नगर को साफ करने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम अंबरीश कुमार ङ्क्षबद, सीओ अजय कुमार, पालिकाध्यक्ष रामप्रकाश नेहरू, ईओ अनिल कुमार, समाजसेवी राजीव अग्रवाल, सभासद सलीम मास्टर, दीपक ओहरी, रामप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।