फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें भी सुनी, फरियादियों को बैठने को कुर्सी और ठंडा पानी भी मिला

Sat, 01 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिकायतें भी सुनी, फरियादियों को बैठने को कुर्सी और ठंडा पानी भी मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सत्ता परिवर्तन के साथ ही थानों में होने वाले समाधान दिवस का माहौल शनिवार को बदला-बदला नजर आया। फरियादियों को बैठने के लिए जहां कुर्सियां दी गई, वहीं ठंठे पानी का भी थानों में इंतजाम दिखाई दिया। इस बीच पुलिसकर्मियों ने सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। तो कुछ शिकायतों के निस्तारण किए कुछ में एसएसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे डीएम नेहा शर्मा के साथ एसएसपी अजय कुमार कोतवाल उत्तर पहुंचे। डीएम एसएसपी ने एसएसआई उत्तर को निर्देश दिए कि वह थाने में एक बोर्ड लगवाएं। उस पर लिखा होना चाहिए कि पुलिस थाना आने पर आप का हार्दिक स्वागत है। आपकी क्या मदद कर सकता हूं। कोतवाली परिसर में धूप को देख उन्होंने प्रत्येक समाधान दिवस पर चांदनी लगवाने को कहा। इससे पूर्व डीएम-एसएसपी ने रामगढ़ थाने का निरीक्षण करने के साथ ही वहां भी फरियादियों की समस्याओं को सुना था।

उत्तर थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एसएसपी अजय कुमार एनसीआर रजिस्टर का अवलोकन करते हुए रजिस्टर अधूरा मिलने पर मालखाना मुंशी पवन कुमार को निलंबन करने का आदेश सुना दिया। यहां मौजूद अन्य अधिकारियों ने माफ करने की बात कहीं तो कप्तान ने आदेश को तत्काल वापस ले लिया। डीएम एसएसपी फरियादियों की शिकायत सुनने के लिए खुद उत्तर थाने पर पहुंचे थे। वहां उनके साथ नगर निगम के अधिकारियों के साथ लेखपाल तो मौजूद थे लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी गायब थे। इस पर डीएम मैडम ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण विभाग है। फिर भी कोई नहीं आया। अबकी बार उनको खबर कर देना।
विज्ञापन


बोले व्यापारी परचून की दुकानों पर बिक रही है शराब
फिरोजाबाद। समाधान दिवस में कोई भाई के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग करने पहुंचा, तो कोई बहन का सुराग लगाने तो कोई शादी से पहले बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर। व्यापारियों ने दक्षिण क्षेत्र में परचून की दुकानों पर शराब बिकने और क्षेत्र में जुआ होने की बात भी कही। मोहल्ला परुशुराम कालोनी लता अपने भाई महेंद्र के कालितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंची। पीड़िता का आरोप था कि पुलिस ने उसके भाई की हत्या की मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। एसएसपी ने कार्यवाहक थानाध्यक्ष से जवाब मांगा तो उनका कहना था कि युवक की मौत संदिग्ध है। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। इस पर एसएसपी ने बिसरा रिपोर्ट जल्द मंगाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने की बात की। कोतवाली दक्षिण में नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर और सीओ सिटी ओमकार यादव ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। अनिल मैनेजर ने कहा पुलिस व्यापारियों की समस्याआें को तो सुनती है, लेकिन समाधान नहीं करती। इस दौरान अवैध रुप से शराब की बिक्री की जानकारी भी व्यापारियों ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियाें को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें