फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आंगनबाड़ी केंद्रों में इस माह से बांटा जाएगा पुष्टाहार

Sun, 12 Jan 2025 05:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के आंगनबाड़ी केंद्र पर छह वर्ष तक के बच्चों के साथ-साथ धात्री महिलाओं को मिलने वाला पुष्टाहार इस माह से वितरित होगा। पिछले तीन माह से यह प्रक्रिया बंद चल रही थी।
विज्ञापन

जिले में 2540 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इनमें करीब एक लाख 70 हजार से अधिक बच्चों के साथ ही धात्री महिलाओं को भी पुष्टाहार का वितरण नहीं हो रहा था। आपूर्तिकर्ता संस्था नेफेड का मामला न्यायालय में चले जाने से सामग्री की आपूर्ति रोक दी गई थी। शासन से हरी झंडी मिलने के साथ ही संस्था मे जनवरी माह में पुष्टाहार की सप्लाई का काम प्रारंभ कर दिया है। 14 जनवरी के बाद से वितरण किया जाएगा। पिछले तीन माह का पुष्टाहार भी दिया जाएगा।


आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों एवं धात्री महिलाओं को जनवरी माह से पुष्टाहार का वितरण प्रारंभ हो जाएगा। सभी केंद्रों पर बंटने वाले दलिया,दाल एवं रिफाइंड (तेल) की आपूर्ति करने का काम प्रारंभ कर दिया है। - केशरीनंदन तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें