फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साक्षर भारत मिशन होगा ऑनलाइन

Wed, 14 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन का पूरा नक्शा अब एक क्लिक में सभी के सामने होगा। निरक्षर से साक्षर बनने वालों के नाम, गतिविधियां और मिशन में खर्च का पूरा ब्योरा वेबसाइट पोर्टल पर होगा। पारदर्शिता लाने के लिए साक्षरता अभियान को ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन



प्रत्येक ग्राम पंचायत को साक्षरता अभियान की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। किस ग्राम पंचायत में कितने प्रेरक कार्यरत हैं, नाम सहित नेट पर देखे जा सकेंगे। इसके लिए जिलास्तरीय, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर के प्रभारियों को वेबसाइट पर लॉग ऑन करने के लिए पासवर्ड दिए हैं। जो साक्षरता अभियान की हर गतिविधियों, फोटो सहित निरीक्षण आख्या हर माह प्रस्तुत करेंगे। साथ ही प्रेरकों की मासिक  उपस्थिति भी आईडी पर अपलोड की जाएगी। इसके  लिए साक्षरता से जुडे़ प्रत्येक जनपद के प्रभारियों को लखनऊ में ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।



साक्षर भारत मिशन को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसकी ट्रेनिंग के लिए लखनऊ बुलाया था। ब्लाक, ग्राम पंचायत स्तर तक समीक्षा होगी। फाइनेंनशियल से लेकर तमाम गतिविधियाें की स्थिति पोर्टल पर देखी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार, सेकेंडमेंट अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें