फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन के बाद भी चोरी की बिजली से घर रोशन

Wed, 14 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद में डीएम विजय किरन आनंद के निर्देशन में बुधवार को बिजली चोरी रोकने को महाअभियान आकाशवाणी रोड और तीस फुटा क्षेत्र में चला। टीम ने घर-घर दस्तक दी। बिजली चोरी में पकड़े जाने के डर से अधिकांश दुकानोें पर ताले नजर आए। पुलिस ने मौके पर ही कई लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन



एसडीएम सदर विजय कुमार, सीओ सिटी राजेश चौधरी, एसई वाईपी सिंह, एसडीओ आरके पुष्कर और अवर अभियंताओं ने फोर्स के साथ आकाशवाणी रोड पर घर-घर छापामार अभियान शुरू किया। जिन घरों, दुकानों में कटिया केबल पड़ी थीं, वहां  लोगों ने खुद ही तार हटाने शुरू कर दिए। कई लोगों को बिजली टीम ने कटिया उतारते हुए दबोचा। वहीं कई घरों में मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के मामले पकड़े गई तो कई लोग घरेलू कनेक्शन के जरिए कटाई के अड्डे और अन्य कार्य करते मिले। टीम ने कई मोटर, अंडरग्राउंड केबल खोजने के लिए बेसमेंट तक खंगाले। एसडीओ, जेई ने घर के अंदर तक घुसकर चोरी से जल रहे हीटर पकड़े। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया था, उनके मौके पर ही कनेक्शन काट दिए।


दूसरी टीम ने एसडीओ प्रथम सचिन गुप्ता के निर्देश में फोर्स के साथ तीस फुटा रोड पर छापामार अभियान चलाया गया। टीम को देख क्षेत्र के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंदकर सड़कों पर जमा हो गए। कई लोगों को पकड़ा। कई कटिया डालकर चोरी करते तो कई कनेक्शन होने के बाद भी कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले।
विज्ञापन


अभी एसडीएम साहब तो हैं...
करीब 11.15 बजे चेकिंग अभियान से डीएम गाड़ी में बैठकर शिकोहाबाद चले गए। तब कुछ लोगों ने कहा कि चलो डीएम चले गए अब कोई डर नहीं है। इसी बीच भीड़ से कुछ बोले डीएम चले गए तो क्या अभी एसडीएम साहब तो हैं।



एसडीएम ने माइक से दी चेतावनी
आकाशवाणी रोड पर बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों के नाम एसडीएम विजय कुमार ने माइक से एनाउंस किए। चेतावनी दी कि जो लोग बिजली चोरी में पकड़े  हैं, वो शाम तक कंपाउंडिंग जमा कर दें, अन्यथा रात को पुलिस उठाकर ले जाएगी।

सड़कों पर भीड़, पुलिस ने फटकारी लाठियां
महाअभियान के दौरान क्षेत्र के दुकानदार, मकान स्वामी अपने-अपने घर, दुकान छोड़कर सड़कों पर उतर आए। चारों ओर सड़कों पर भीड़ का रेला नजर आ रहा था। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां तक फटकारनी पड़ीं। इसके बाद भी लोग सड़कों पर ही जमे रहे।

91 के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
महाअभियान में कुल 91 लोगों के खिलाफ 135 के तहत एफआईआर दर्ज हुई। इसमें आकाशवाणी रोड पर 61 लोगों के खिलाफ चोरी के मामले पकड़े गए हैं। बिजली चोरी करते पकड़े अहसान, जमाल, वसीम और नाजिम को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। तीस फुटा क्षेत्र में 30 के खिलाफ मामले दर्ज कराए गए।


आकाशवाणी रोड पर सबसे ज्यादा लाइन लॉस है। जनपद में 42 प्रतिशत लाइन लॉस है, जो काफी अधिक है। बिजली चोरी रोकने के लिए डोर-टू-डोर अभियान जारी रहेगा। यदि लोग कंपाउंडिंग नहीं करेंगे तो उनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी। एक बार चोरी में पकड़ने जाने के बाद पुन: चोरी का मामला पकड़ा तो एफआईआर दर्ज होगी। जनता से अनुरोध है कि कनेक्शन लेकर नियमित बिल जमा करें। भरोसा है कि जनता के सहयोग से लाइन लॉस कम करके 15 प्रतिशत लाएंगे।
विज्ञापन

विजय किरन आनंद, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें