फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 2.66 अरब से बनेगी नई जिला योजना

Wed, 10 Dec 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2014-15 की जिला योजना एक अरब 16 करोड़ की थी। योजना के तहत विभागों को मात्र 11 करोड़ का ही बजट मिला लेकिन शासन ने वित्तीय वर्ष 2015-16 की जिला योजना के बजट में ही ढाई गुना के करीब बढ़ोत्तरी की है। प्रमुख सचिव डा. देवेश चतुर्वेदी का पत्र मिलने के बाद विभागाध्यक्षों से भी दो अरब 66 करोड़ 33 लाख की जिला योजना के हिसाब से प्रस्ताव मांगे हैं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि अभी तक 52 विभागों में मात्र आठ ने ही अपनी कार्ययोजना को बनाकर भेजा है। उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने अभी तक अपने प्रस्ताव नहीं भेजे हैं, वह दो दिन के अंदर जनप्रतिनिधियों से मिलकर व जिला योजना समिति के सदस्यों के प्रस्तावों को शामिल करते हुए शीघ्र ही कार्ययोजना बनाकर भेजें।
विज्ञापन


- 1.16 अरब के सापेक्ष मिले 10.37 करोड़
वित्तीय वर्ष 2014-15 की एक अरब 16 करोड़ 82 लाख की जिला योजना में नवंबर माह तक दस करोड़ 37 लाख 32 हजार रुपया ही जिले को आवंटित हुआ है। यह जिला योजना का 8.88 प्रतिशत ही धनराशि है। नगरीय पेयजल में 154.13 लाख, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम में 101.18 लाख, सड़क एवं पुल निर्माण में 404.21 लाख, खादी एवं ग्रामोउद्योग विभाग को आठ लाख, निजी एवं लघु सिंचाई विभाग 73.73 लाख, पंचायती राज विभाग 195.28 लाख, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम हेतु 27.28 लाख, वन विभाग को 22.02 लाख, पशुपालन 23.42 लाख, लघु एवं सीमांत किसानों 17.95 लाख धनराशि ही मिली है।
विज्ञापन


आगरा मंडल के जनपदों की 2015-16 का लक्ष्य
जनपद       कुल बजट लाख
आगरा           42906
मैनपुरी          23960
मथुरा            27489
फीरोजाबाद      26633
----------------------
कुल          120988 लाख
----------------------

अलीगढ़ मंडल का लक्ष्य
अलीगढ़            32981
हाथरस             21560
एटा                20887
कासगंज           18058
---------------------------
कुल            93386 लाख
---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें