फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 12 मुकदमों में फरार शातिर चोर गिरफ्तार, बरामद हुआ चोरी का सामान

Wed, 14 Jan 2026 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना पुलिस से हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके पास से पुलिस ने  चोरी के जेवरात, नकदी और अवैध असलहा बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
शातिर चोर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए ऋषभ निवासी लहोखर, औरैया को मुठभेड़ के बाद मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी के जेवरात, नकदी और अवैध असलहा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने लालपुर मंडी स्थित पटेल कारखाने के पीछे घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी ऋषभ के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।  पूछताछ में आरोपी ऋषभ ने स्वीकार किया कि उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर 5 और 9 जनवरी को रामगढ़ क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो बिछुए, दो तोडिया (पायल) और दो अंगूठी और 2400 रुपये नगद बरामद किए हैं। साथ ही एक मोबाइल फोन, एक लोहे की रॉड भी बरामद की है। इसके अलावा एक तमंचा, दो कारतूस खोखा, और एक जिंदा कारतूस  बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें