फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आज निकलेगी मां कैलादेवी की भव्य पोशाक यात्रा

Tue, 13 Jan 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी शयन सेवक भक्त मंडल द्वारा मां कैला देवी की भव्य पोशाक यात्रा आज यानी बुधवार शाम चार बजे कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर से निकाली जाएगी। रात्रि में भव्य फूल बंगला सजाए जाने के साथ बृहस्पतिवार को भंडारा होगा।
विज्ञापन

सेवक रीतेश अग्रवाल, राहुल कुमार ने बताया कि पोशाक यात्रा बैंडवाजों के साथ निकाली जाएगी। समापन के बाद रात में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। 15 जनवरी को मंदिर प्रांगण में 108 कन्याओं एवं लांगुरों का पूजन विधि विधान से किया जाएगा। इसके साथ छप्पन भोग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। इसमें आशीष अग्रवाल, कृष्ण गोपाल शर्मा,विनीत श्रीवास्तव, हरिबाबू, रामबाबू, लक्की शर्मा, नवनीथ मिश्रा, आनंद तोमर,शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें