फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कर निरीक्षकों को नोटिस, बड़े बकाएदारों पर होगी सख्ती

Thu, 25 Dec 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भवन कर वसूली का लक्ष्य पूरा कराने को निगम प्रशासन 50 हजार से अधिक राशि वाले भवन स्वामियों पर शिकंजा कसा जाएगा। निर्धारित लक्ष्य लगभग 56 करोड़ के सापेक्ष अवशेष 30 प्रतिशत की भवन व जलकल वसूली की धीमी गति के चलते कर विभाग में तैनात राजस्व संग्राहकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम को लगभग 56 करोड़ की राजस्व वसूली का लक्ष्य है। लेकिन वर्तमान में लगभग 38.9 करोड़ भवन व जलकल बकाया की वसूली हो पाई है। नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के निर्देश पर हुई समीक्षा बैठक के दौरान कर निर्धारण अधिकारी ने इस कड़ी नाराजगी जताई। भवन व जलकर वसूली की धीमी प्रगति पर सभी कर निरीक्षकों व राजस्व संग्राहकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल ने 50 हजार रुपये अधिक बड़े बकायेदारों पर सख्ती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें