फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ने ले ली बालिका की जान

Sun, 27 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। नोटबंदी ने मटसेना के गांव ऊंधनी निवासी दो साल की बालिका रिया की जान ले ली। परिवार वालों पर पांच-पांच सौ के पुराने नोट थे इसलिए चिकित्सकों ने इलाज देने से मना कर दिया। परिवारीजन बच्ची को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक घूमते रहे। 
विज्ञापन

मटसेना के गांव ऊंधनी निवासी जगराम की बेटी रिया को शनिवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिवारीजनों ने उसका इलाज गांव के चिकित्सक से ही कराया। हालत गंभीर होने पर परिवारीजन बाइक से बालिका को शहर ले आए। पहले वह सर्विस रोड स्थित एक चिकित्सक के पास गए लेकिन वहां चिकित्सक ने इलाज शुरू करने से पहले प्रचलित करेंसी के बारे में पूछा। परिवारीजनों ने कहा कि अभी पांच-पांच सौ के नोट ही हैं। बैंक भी आज बंद हैं। वहां इलाज नहीं मिला तो दूसरे चिकित्सक के पास लेकर दौड़े लेकिन रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। बेबस परिवारीजन बच्ची के शव को गांव ले आए और यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ दिन पहले जलेसर रोड पर एक चिकित्सक के यहां एका क्षेत्र की बच्ची की जान चली गई थी। खैरगढ़ में बैंक से कैश न मिलने पर किसान ने आत्महत्या कर ली थी। 


यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। पहले ही कहा जा चुका है कि इमरजेंसी सेवाओं में चिकित्सक मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं। करेंसी के अभाव में इलाज न देना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. पुष्कर आनंद - सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें