राजकीय पुस्तकालय को महानगरों की तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पुस्तकालय में ई-न्यूज पेपर मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही करीब 50 हजार किताबों को आनलाइन किया जा रहा है।
राजकीय पुस्ताकालय दबरई के अधीक्षक चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि महानगरों की तरह जनपद मुख्यालय के राजकीय पुस्ताकालय को भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। शासन ने पुस्तकालय को करीब एक लाख की लागत से ई न्यूज पेपर मशीन उपलब्ध कराई है। अब सदस्यगण विभिन्न न्यूज पेपर को इंटरनेट से मशीन केे माध्यम से पढ़ सकेंगे। वहीं शासन के निर्देश पर पुस्तकालय की सभी किताबों को आनलाइन किया जा रहा है। इसमें से करीब 10 हजार से अधिक किताबों की डाटा एंट्री की जा चुकी है। सभी किताबों के आनलाइन होने पर सदस्यगण घर बैठे किताबों का अध्ययन कर सकेंगे। इसके साथ ही शासन ने पुस्तकालय को दो एसी भी उपलब्ध कराए हैं। मौजूदा समय में पुस्तकालय में सिर्फ 410 सदस्य हैं।