फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक एवं निकाय नहीं भेज रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 349 जोड़ों की शादी कराने के बाद जिला प्रशासन ने सभी ब्लॉकों एवं निकायों से आवेदन करने वाले फार्मों को तलब किया है, ताकि जांच कराने के बाद कन्या के बैंक एकाउंट में 35 हजार की धनराशि भेजी जा सके। समाज कल्याण विभाग के सूत्रों की मानें तो मक्खनपुर नगर पंचायत व नगर पालिका सिरसागंज के अलावा किसी ने सूची नहीं भेजी है। जबकि लगातार रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। विवाह योजना में गड़बड़ी की शिकायत भी मिली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले में 11 दिसंबर को 349 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। टूंडला एवं सिरसागंज में फर्जी शादी कराए जाने की शिकायत मिलनी शुरू हो गई थी। सिरसागंज में एक युवक को गिरफ्तार करके थाना पुलिस को हवाले कर दिया था, इसके कारण यहां आठ नाम सूची से हटा दिए थे। लेकिन टूंडला में विवाह संपन्न करवा दिए थे। यहां गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी से इसकी जांच कराई थी। जांच के दौरान एक युवती की शादी उसके चचेरे भाई से कराए जाने का फोटो वायरल हो गया था। जांच के दौरान कई मामले ऐसे आए जिसमें अपात्रों की शादी कराई गई। किसी की मई में शादी हो चुकी थी, उसकी दोबारा शादी करा दी वहीं किसी की मार्च 2022 में शादी होना प्रस्तावित थी, उसका नाम शामिल कर लिया। इस मामले में चार ग्राम पंचायतों के सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा चुका है। इधर प्रशासन को जिले के अन्य ब्लॉकों में खामी होने की शिकायत मिल रहीं है। इसके कारण जिला प्रशासन ने शादी कराए जाने वाले आवेदन फार्मों को तलब किया है। समाज कल्याण विभाग के सूत्रों की मानें तो नगर पंचायत मक्खनपुर एवं नगर पालिका सिरसागंज से सामूहिक विवाह योजना के फार्मों की सूची तो भेज दी है। लेकिन जिले के नौ ब्लाक,नगर निगम,दो पालिका,तीन नगर पंचायतों ने सूची नहीं भेजी है। इसके कारण भुगतान किए जाने की कार्रवाई रूकी हुई है।
जिले के सभी नगर निकायों के साथ-साथ ब्लॉकों से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन करने वाले फार्मों को सूची के साथ मंगाया गया है। लेकिन अधिकांश ने अभी तक सूची नहीं भेजी है। सूची नहीं भेजने के कारण भुगतान की कार्रवाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी
जिला समाज कल्याण अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें