फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान जारी, 210 वाहन चालकों के काटे चालान

Fri, 19 Sep 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो 18 पेट्रोल पंप पर चेकिंग करती यातायात पुलिस। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान पुलिस की ओर से जारी है। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने विभिन्न पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहन चालकों और कर्मचारियों को जागरूक किया। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 210 चालकों के चालान काटे।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सलाह दी। पेट्रोल पंप मालिकों और कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना हेलमेट वाले किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दें और इस नियम से संबंधित बैनर लगाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें