फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नीति आयोग की टीम ने छात्राओं और स्टाफ से ली जानकारी

Fri, 22 Aug 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बृहस्पतिवार को नीति आयोग, भारत सरकार की टीम ने भ्रमण किया। टीम में शामिल डिप्टी एडवाइजर पुनीत श्रीवास्तव ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए छात्राओं और स्टाफ से संवाद किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्राओं की शिक्षा, दिनचर्या और शिक्षण कार्यों की जानकारी ली। टीम ने परिसर की साफ-सफाई, सुविधाओं और वस्तुओं के रखरखाव की सराहना की। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्राओं को मिलने वाले भोजन व उसकी सामग्री को भी देखा।
इसके बाद नीति आयोग की टीम ने ब्लॉक संसाधन केंद्र, फिरोजाबाद में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। यहां प्रशिक्षकों और प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्यों और इससे छात्रों को होने वाले शैक्षिक लाभों पर चर्चा की गई। पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के शिक्षण स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश अकेला, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अजय कुमार, एआरपी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें