-निषाद पार्टी ने मेरठ के सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में किया प्रदर्शन। संवाद
- फोटो : -निषाद पार्टी ने मेरठ के सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में किया प्रदर्शन। संवाद
फिरोजाबाद। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल (निषाद पार्टी) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मेरठ में मछुआ समुदाय के युवक सोनू कश्यप हत्याकांड की जांच कराने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
जिलाध्यक्ष श्रीनिवास निषाद ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद को रोक दिया गया। जबकि सांसद मुजफ्फरनगर हरेंद्र मलिक एवं विधायक सरधना अतुल प्रधान को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी गई। पक्षपातपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विष्णु निषाद, केदार सिंह निषाद, नाहर सिंह निषाद, जय शंकर दुवे, ब्रजेश कुमार, रामभरोसी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।