फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परशुराम शिविर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा का भव्य स्वागत

Fri, 16 Jan 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला ब्राह्मण महासभा ने अधिवक्ता अनिल मिश्रा का किया स्वागत। स्रोत संगठन - फोटो : जिला ब्राह्मण महासभा ने अधिवक्ता अनिल मिश्रा का किया स्वागत। स्रोत संगठन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में परशुराम शिविर पर आयोजित एक गरिमामयी समारोह में ग्वालियर के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा का पगड़ी पहनाकर और शस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के मुख्य संरक्षक रवींद्र लाल तिवारी ने की। समारोह के दौरान वक्ताओं ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण सवर्णों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रमुख राजनीतिक दल दलित और पिछड़ों को खुश करने के फेर में सवर्णों की भावी पीढ़ी के हितों को दांव पर लगा रहे हैं। इस अवसर पर अनिल मिश्रा को फरसा, तलवार और पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के साथ-साथ ठाकुर महासभा, उत्तर प्रदेश जागृति महासभा और आदर्श विकास संस्थान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें