फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में पानी भरने से निर्माण कार्य रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को पूरे दिन रुक रुककर हुई बारिश से नंदपुर इंटेक प्लांट के समीप बन रही झील में पानी भरने के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हो गया। पानी निकालने के लिए पंपिंग मशीनों को लगवाया गया। वहीं 60 फुटा रोड पर पाइप लाइन डालने का कार्य शुक्रवार को शुरू हो पाया।
विज्ञापन

झालगोपालपुर नहर से नंदपुर इंटेक प्लांट को आने वाले पानी को स्टोर करने के लिए जल निगम द्वारा झील का निर्माण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बारिश के चलते झील में पानी भर जाने से निर्माण कार्य बाधित हो गया। जल निगम के एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि पानी की निकासी के लिए पंपिंग मशीनों को लगवाया गया है। जिसके बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू कराया जाएगा। वहीं 60 फुटा रोड पर पाइप लाइन का कार्य शुरू करा दिया गया है। दो दिन में लाइन डालने का कार्य पूरा होने के साथ ही आम लोगों के लिए रास्ता खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें