शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पालीवाल महाविद्यालय में स्वर्ण जयंती वर्ष पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका बृहस्पतिवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। बालिका वर्ग में निक्की यादव और बालक वर्ग में हरेंद्र यादव चैंपियन घोषित किया गया। समापन समारोह में पालीवाल डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति सचिव ओमप्रकाश पालीवाल मुख्य अतिथि रहे।
खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर की दौड़, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, हाफ स्टॉप जंप आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसमें अनेक छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं में मोनिका भारद्वाज रनर अप एवं निक्की यादव चैंपियन रहीं। वहीं छात्रों में रनरअप सामूहिक रूप से मान सिंह यादव एवं हरेंद्र यादव तथा चैंपियन विराट यादव रहे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वाईसी पालीवाल, खेलकूद प्रभारी प्रवीन पालीवाल, डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. आभा मुदगल, राजीव अग्रवाल, पवन कुमार भारद्वाज, डॉ. विशाल पाठक, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. टीएच नकवी, औटा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रेम प्रभाकर, डॉ. सुशील कुमार,डॉ. रमेश चन्द्र दुबे, डॉ. अजेय करन चौधरी, डॉ. रश्मी जोशी, डॉ. शारदा निधि गर्ग, डॉ. शरद मित्तल, मीडिया प्रभारी डॉ. आरबी पांडेय, नवीन पालीवाल सहित सभी शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।