फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यनगर में पुरानी सड़क पर बनवाई जा रही नई सड़क, आक्रोश

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! आर्य नगर स्थित हो रहे गली निर्माणकार्य का क्षेत्रीय लोगों ने किया विरोध - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पॉश इलाके में शुमार आर्यनगर की गलियां 18 साल बाद बनाई जा रही हैं। हालांकि निर्माण में अनियमितता के कारण लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि नगर निगम पुरानी सड़क पर ही निर्माण कार्य करा रहा है। इस कारण मकान सड़क से नीचे हो जाएंगे और बारिश के दिनों में घरों में जलभराव होगा। ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम पुरानी सड़क को उखाड़कर नई सड़क का निर्माण कराता है तो निर्माण होने देंगे अन्यथा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा गांधी नगर चौराहे से सर्विस रोड तक सड़क निर्माण कराने के साथ ही गली नंबर 11, 12 व 13 का निर्माण कराया जा रहा है। सीवर लाइन डालने के बाद गलियां काफी समय से जर्जर थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा पुरानी सड़क पर ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कारण क्षेत्र के कई मकान छह से आठ इंच तक नीचे हो गए है। इससे बारिश के दिनों में दिक्कत खड़ी हो जाएगी। मकान नीचे और सड़क ऊंची होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुसेगा। लोगों का कहना है यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पुरानी सड़क को खोदकर नई सड़क निर्माण के लिए मेयर और नगर आयुक्त से मिले थे। उन्हें समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका और न ही अफसर निरीक्षण करने आए।
विज्ञापन

मदनलाल कपूर, आर्यनगर
यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समस्या गंभीर हो जाएगी। इसलिए नगर निगम प्रशासन को समस्या को गंभीरता से लेने के साथ ही निस्तारण कराना चाहिए।
केके दीक्षित, आर्यनगर
पुराने मकान पहले से ही सड़क से नीचे है। ऐसे में नई सड़क पुरानी सड़क पर बनाने से कई अन्य मकान भी सड़क से नीचे हो जाएंगे। इससे बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाएगी।
जगदीश प्रसाद शर्मा, आर्य नगर
नगर निगम प्रशासन मनमानी कर रहा है। पहले से ही मकान करीब एक फीट नीचे हैं। यदि सड़क बनी तो मकान गड्ढे में चला जाएगा। इससे तो अच्छा यहां से मकान बेचकर कहीं और ले लिया जाए।
संदीप कुमार, आर्यनगर
प्रस्ताव के अनुसार कार्य कराया जा रहा है। यदि क्षेत्रीय लोगों को सड़क निर्माण से दिक्कत है तो मंगलवार को क्षेत्र का दौरा कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

अतुल पांडेय एक्सईएन निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें