फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी डालकर ठंडी कराईं कोयले-लकड़ी से सुलग रहीं भट्ठियां

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! औद्योगिक क्षेत्र में कोयले की भट्टी जलाने पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड में कोयला एवं लकड़ी से भट्ठियां जलाने की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में नगला भाऊ एवं औद्योगिक आस्थान में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कोयले व लकड़ी की भट्ठी जलाने के तीन मामले सामने आए। इस पर पानी डलवाकर भट्ठियाें को बंद कराया गया। वहीं एक जगह पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन बिक्री होती मिली। टीम ने एक दुकानदार पर जुर्माना लगाया है और अन्य तीन लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट के साथ सोमवार को नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमों ने नगला भाऊ एवं औद्योगिक आस्थान राजा का ताल आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान नगला भाऊ इलाके में कोयला व लकड़ी से भट्ठियां सुलगती मिलीं। तीन जगहों पर प्रकरण सामने आने पर टीम ने कोयले व लकड़ी से जल रहीं भट्ठियों को पानी डालकर ठंडा कराया।
वहीं राजा का ताल की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन बिक्री कर रहे दुकानदार पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही कोयले व लकड़ी चलित भट्ठियां जलती मिलने पर कारण बताओ नोटिस व भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

---
नगला भाऊ स्थित कांच इकाइयों में भी निरीक्षण किया। इस दौरान जल,वायु प्रदूषण से जुडे़ मानकों की जांच की गई। अधिकारियों की मानें तो मौके पर प्रदूषण फैलाने से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया। टीटीजेड में कोयला व लकड़ी जलाना प्रतिबंधित है। लकड़ी व कोयला जलाने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मनोज कुमार सागर नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें