फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति पर हुआ वेबीनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वेबिनार का आयोजन कर नई शिक्षा नीति 2020 की बारीकियों को समझाया। मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश अग्रवाल थे। उन्होंने नई शिक्षा नीति की बारीकियों को बताया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल के निर्देशन में वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डा. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्रों का सर्वांगीण विकास छिपा है। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि पुरानी शिक्षा नीति के अंतर्गत जो स्कूली शिक्षा 10+2 प्लस के नाम से जानी जाती थी, उसे नई शिक्षा नीति में 5 +3+3+4 के रूप में देखा जा रहा है ।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल शिक्षा को दो भागों में बांटा है। जिसमें प्री प्राइमरी शिक्षा व प्राइमरी शिक्षा। प्री प्राइमरी शिक्षा को फाउंडेशन स्टेज भी कहा गया है और इसके आगे की कक्षाएं अर्थात कक्षा तीन, चार व पांच प्राइमरी स्कूल में सम्मलित होंगी। प्रधानाचार्य अशोक अनुरागी ने कहा कि शिक्षा नीति नए भारत के निर्माण में सहायक होगी। डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक हिमांशु शर्मा, आदम मुस्तफा, डॉ. राघवेंद्र सिंह यादव, संजय, डॉ उपेंद्रनाथ शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें