फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया उप चुनाव प्रभारी का स्वागत

विज्ञापन
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री एवं पार्टी के टूंडला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी का टूंडला जाते समय स्वागत किया।
विज्ञापन

उपचुनाव प्रभारी लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस वे होते हुए नसीरपुर कट पर उतरे। यहां से शिकोहाबाद होते हुए टूंडला के लिए रवाना हुए। नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने कहा कि आज आम जनता कांग्रेस की ओर मुंह ताक रही है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि उसकी भावनाओं की कद्र करते हुए तन-मन-धन से कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ मेहनत के लिए उतर जाएं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शशि शर्मा, चंद्रकांत यादव, दाऊद खां, नईम अब्दुल्ला, यामीन अंसारी, जगदीश वाल्मीकि, सनी वाल्मीकि, आशीष तिवारी, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, शाहिद अली, वीरवती, सुशील मथुरिया, लक्ष्मण तिवारी, मनीष पालीवाल, समीम कुरैशी, अल्ताफ खान और विजय चतुर्वेदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें