फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चाचा-चाची ने भतीजे को पीटा, उपचार के दौरान मौत

Tue, 08 Sep 2026 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। पारिवारिक झगड़े में चाचा-चाची की पिटाई से घायल भतीजे की आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव लांघी खुर्द निवासी रामनरेश का आरोप है कि 30 अगस्त दोपहर करीब तीन बजे उनके छोटे भाई इंद्रेश की पत्नी संगीता प्रतिदिन की तरह चारा काटने वाली मशीन से चारा काटने आई थी। किसी बात को लेकर उनके पुत्र मनमोहन उर्फ मोनू (22) का चाची से झगड़ा हो गया था। झगड़े में मोनू ने चाची को नाली में गिरा दिया। झगड़ा होता देख चाचा इंद्रेश ने चारपाई के पाये से भतीजे की पिटाई कर दी थी। मारपीट में युवक के शरीर में अंदरूनी चोटें आई थी। पीड़ित के पिता उसे उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उपचार के दौरान 10वें दिन मोनू ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने छोटे भाई व उसकी पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें