फिरोजाबाद। जिले में पशु चोरी और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी आदित्य लांग्हे की पहल पर डीआईजी आगरा रेंज ने इस गिरोह को अंतर-जनपदीय गैंग आईडी-15 के रूप में पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना मटसेना क्षेत्र के कैलाश नगर का रहने वाला विपिन इस संगठित गिरोह का सरगना (गैंगलीडर) है। यह गिरोह फिरोजाबाद और आगरा जिले में मिलकर पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गैंग में फिरोजाबाद और आगरा के कुल 6 सदस्य शामिल हैं, जिन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैंग के सभी सदस्यों पर सर्विलांस और पुलिस टीम की 24 घंटे कड़ी नजर रहेगी।
गिरोह के ये 6 सदस्य हुए रजिस्टर्ड
विपिन (गैंगलीडर) निवासी कैलाश नगर, थाना मटसेना
शिवकुमार निवासी नगला विष्णु, थाना लाइनपार
राहुल जैन निवासी नगला विष्णु, थाना लाइनपार
अक्षय उर्फ लाला निवासी नगला मट्टू, थाना खंदौली, आगरा
करन जैन निवासी नगला विष्णु, थाना लाइनपार
रंजीत निवासी नगला मट्टू, थाना खंदौली, आगरा