फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायलों के इलाज में हुई लापरवाही

Thu, 17 Jul 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायलों के उपचार में हुई देरी के मामले में मुख्यमंत्री एवं डीएम से शिकायत की गई है। समाजसेवी ने फरीदाबाद के राहगीर के बयानों का हवाला देते हुए नसीरपुर पुलिस, शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल एवं यूपीडा एंबुलेंस की लापरवाही को शिकायत में उजागर किया है।
विज्ञापन


जनपद उन्नाव का एक परिवार बीते सोमवार को खाटू श्याम महाराज राजस्थान से दर्शन कर कार से वापस जा रहा था। कार एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई थी। इस घटना में मां-बेटे सरलेश देवी एवं शिवम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घायल हुए लोगों के उपचार में हुई देरी के मामले में समाजसेवी विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं डीएम फिरोजाबाद को शिकायत भेजी है। भेजी गई शिकायत में बताया है कि रवि कुमार निवासी सेक्टर-37 फरीदाबाद अपने साथियों विकास एवं हेमंत निवासी शमशेरगंज इटावा के साथ कानपुर जा रहे थे। तभी यह हादसा टोल से लगभग 15 किमी पहले हुआ था। रवि ने फोन लाइन पर बात करते हुए बताया कि फोन करने के एक घंटे बाद यूपीडा की एंबुलेंस पहुंची। नसीरपुर पुलिस एवं रवि ने खुद अपनी निजी गाड़ी में घायलों को लिटाकर शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
रवि ने आरोप लगाया कि शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में भी घायलों को उपचार देने में लापरवाही की गई थी। इस शिकायत को समाजसेवी विनोद कुमार निवासी शिकोहाबाद ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं डीएम फिरोजाबाद से की है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। सीएमएस डॉ. आरसी केशव ने बताया कि जिला मुख्यालय से फोन पर पूछताछ की गई थी। जांच के लिए पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें