फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लापरवाही एनबीएनजी एजेंसी के दो सर्वेयरों को प़ड़ी भारी,दोनों की सेवाएं की समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के दिव्यांग लाभार्थी को परेशान करने पर सर्वेयर एजेंसी के दो सर्वेयरों की परियोजना अधिकारी डूडा ने सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की है। सर्वेयर एजेंसी ने की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के मुरलीनगर निवासी दिव्यांग शोभाराम शंखवार ने पीएम आवास योजना के लिए 2019 में आवेदन किया था। शोभाराम का आधार कार्ड संख्या किसी दूसरे के बैंक एकाउंट में लग जाने के कारण उसका पैसा उसी के खाते में चला गया था। पीड़ित का आरोप है कि तभी से विभाग के चक्कर लगा रहा था। परियोजना अधिकारी डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत ने उसकी शिकायत का निस्तारण कराया। इसके साथ झलकारीनगर निवासी आरती देवी पत्नी जितेंद्र कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था।
उसने आवास का निर्माण कराना शुरू कर दिया था। जितेंद्र की पत्नी की मौत हो गई थी। पीड़ित तीसरी किस्त पाने के लिए विभाग का सर्वे करने वाले सर्वेयरों का चक्कर लगाने को मजबूर था। सर्वेयर पीड़ित को मुख्य बैनामा दिखाने के लिए दबाव बना रहे थे। जितेंद्र ने यह शिकायत पीओ डूडा से की। कसबा एका के राजपुर वार्ड की निवासी महिला विनीता देवी ने कहा कि उसके खाते में किस्त नहीं पहुंची क्योंकि उसका आधार कार्ड किसी दूसरे के नंबर से लिंक हो गया था। परियोजना अधिकारी डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत ने बताया कि इन शिकायतों को सुनने के साथ दोषी पाए गए एसबीएनजी कंपनी के सर्वेयर सुभाषचंद्र एवं मोहित जैन की सेवाओं को तत्काल समाप्त करने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) क्षेत्र के लाभार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत है तो वह सीधे उनके मोबाइल नंबर 8573002274, इंजीनियर अनमोल अग्निहोत्री के मोबाइल नंबर 8573000369 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें