फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: सड़क पर फैलते पानी को देख जलकल विभाग ने उठाया सख्त कदम, परेशान हो गए लोग 

Mon, 25 Apr 2022 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पानी की बर्बादी रोकने के लिए जिले में जलकल विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला हाजीपुरा में सड़क पर पानी फैलता दिखाई दिया। जलकल विभाग ने तत्काल ही इस क्षेत्र के 27 कनेक्शन बंद  कर दिये, जिससे लोग परेशान हो गए। 
विज्ञापन
पानी का कनेक्शन काटता जल निगम का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में पानी की बर्बादी रोकने के लिए जलकल विभाग द्वारा रविवार को मोहल्ला हाजीपुरा में अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने 27 खुले कनेक्शनों को बंद करा दिया, इससे कनेक्शन धारकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


खुले कनेक्शनों के कारण करीब एक एमएलडी यानि दस लाख लीटर पानी सड़कों पर बर्बाद हो रहा है। इसे लेकर रविवार को जलकल विभाग द्वारा अभियान की शुरुआत की गई। विभाग की टीम महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत के निर्देश पर मोहल्ला हाजीपुरा पहुंची। यहां टीम ने 27 खुले कनेक्शन बंद किए।

टीम महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि यह वह कनेक्शन थे जिनमें न तो टोटी लगी थी और न ही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कोई इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि पानी की बर्बादी रोकने को खुले कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पानी की कहीं भी बर्बादी न हो, इसके लिए विभाग सख्ती के  साथ काम कर रहा है। वहीं कनेक्शन कटने के बाद लोग परेशान हो गए। जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने पानी को इस तरह बर्बाद न करने की चेतावनी भी दी। 

खुले कनेक्शन में टोंटी लगाएं

वार्ड संख्या 59 के पार्षद मुहम्मद शाहिद ने लोगों से घरों के बाहर खुले पानी कनेक्शन को बंद कराने या टोंटी लगाने को कहा है ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके। शाहिद के अनुसार मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के अधिकांश वार्डों में घरों के बाहर लगे कनेक्शन खुले हुए हैं। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पार्षद ने निगम अफसरों से अभियान चला कर खुले पानी के कनेक्शनों को बंद कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें