फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो केंद्रों पर होगी नीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो केंद्रों पर होगी नीट
विज्ञापन

- 1100 परीक्षार्थी परीक्षा में हो सकेंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मेडिकल क्षेत्र की परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाला नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की 17 जुलाई को ऑफलाइन माध्यम से होगी। इसके लिए पहली बार फिरोजाबाद जनपद में भी दो केंद्र बनाए गए हैं। यहां 11 सौ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जनपद में किड्स कॉर्नर स्कूल और केंद्रीय विद्यालय हजरत को परीक्षा केंद्र बनाया है। एक कक्ष में अधिकतम 24 परीक्षार्थी बैठाए जाएंगे। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक आर्ब्जबर, एक सेंटर सुपरिटेंडेंट और एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट तैनात किया जाएगा। 16 जुलाई को मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें आर्ब्जबर से लेकर कक्ष निरीक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अभी सुपरिटेंडेट की ऑनलाइन ट्रेनिंग एजेंसी की ओर से कराई जा रही है। परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें