फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा होते ही मंगलवार रात खरीददारी को उमडे लोग

विज्ञापन
बुधवार को लॉकडाउन होने के दौरान सुहाग नगर स्थित अपने घर मे परिवार के साथ पूजा करते परिजन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा होते ही मंगलवार रात आठ बजे लोग घरों से जरूरी सामान की खरीदारी करने निकल पडे़। परचून बाजार में आपाधापी की स्थिति बन गई। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गया। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने बजरिया स्थित किरानों की दुकानों को बंद करा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स भी तैनात की गई।
विज्ञापन

लॉक डाउन की घोषणा के बाद मेडिकल स्टोरों पर काफी संख्या में लोग दवाओं की खरीदारी को पहुंचे रहे थे। भीड़ को देखते हुए और कोरोना वायरस के बचाव के लिए पुलिस ने मेडिकल स्टोर के बाहर सड़क पर एक - एक मीटर की दूरी पर लोगों को लाइन लगाकर खड़ा करा दिया। मेडिकल संचालकों को निर्देश दिए कि वह लोगों को जागरूक करने के साथ ही सावधानी बरते।
इसके बाद भी लोगों जल्द से जल्द दवा लेने के लिए परेशान दिखे। रात करीब 12 बजे तक मेडिकल स्टोरों पर भीड़ रही। गली मोहल्लों के साथ मुस्लिम बहुल क्षेत्र नालबंद आदि में भी परचून की दुकानें खुली रहीं। लोग खाद्य सामग्री की खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटे के पैकेट पर बढ़ा दिए रेट
भीड़ के चलते कुछ दुकानदारों ने आटे के रेट बढ़ा दिए। दस किलो के पैकेट पर 20 रुपये ज्यादा वसूले। इस पर लोग आक्रोश जता रहे थे। लेकिन मजबूर ले भी रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें