फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से होंगे शुरू, मंदिरों के पट रहेंगे बंद, घर पर ही करें मां की पूजा

विज्ञापन
टूंडला के बाजारों में देवी के साज शृंगार की सजी दुकानों पर श्रद्धालु - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्र आज से शुरू होने जा रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शहर के सभी देवी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। ऐसे में मैया के भक्त उनके दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिरों में केवल महंत ही पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
विज्ञापन

श्रद्घालु घर में मां की चौकी स्थापित करें। मंदिरों के बाहर भीड़ न लगाएं। मंदिर महंतों ने भक्तों से ही इस आपदा में घर पर रहकर पूजा करने की अपील की है।
नहीं लगेगा भोग, नहीं बंटेगा प्रसाद
नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह मां का भोग लगाने के साथ ही पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण किया जाता है। इस बार श्रद्धालु इस बार मां को पूड़ी सब्जी का भोग लगा पाएंगे और न ही प्रसाद का वितरण कर पाएंगे। मंदिर बंद होने के कारण श्रद्धालुओं मां का भोग लगाने के लिए मां के दरबार नहीं पहुंच पाएंगे। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में मायूसी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

कैला देवी मंदिर में होगा शत चंडी यज्ञ
मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर के पट दो अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसको लेकर न तो मंगला दर्शन होंगे और न ही मां शृंगार दर्शन के साथ ही भोग आरती में श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। मंदिर के अंदर प्रतिदिन शत चंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। श्रद्धालु घर पर ही मां की स्थापना करने के साथ ही मां दुर्गा का पाठ सुबह के समय नियमित रुप से करते रहे। न तो नेजा चढ़ेंगे और न ही श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
शिव सुंदर कलौनी, महंत कैलादेवी मंदिर
पथवारी माता मंदिर पर सिर्फ पुजारी करेंगे हवन
कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर पर नवरात्र के दिनों में काफी भीड़ भाड़ रहती है। नवरात्र में प्रतिदिन करीब एक हजार से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए पहुंचते है। इस बार मंदिर दो अप्रैल तक पूरी तरह से बंद रहेगा। मंदिर के अंदर महंत द्वारा ही हवन यज्ञ किया जाएगा। हवन यज्ञ और आरती के समय भी मंदिर बंद रहेगा। केवल मंदिर महंत द्वारा ही पूजा अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु घर पर ही मां की चौकी स्थापित कर पूजा अर्चना करने के साथ ही मां दुर्गा का पाठ करते रहे।
रास बिहारी मिश्रा, पथवारी माता मंदिर के महंत
कोरोना के डर पर भारी पड़ी आस्था
टूूंडला। कोरोना वायरस के डर पर आस्था भारी पड़ रही है। चैत्र नवरात्र में पूजन के लिए मंगलवार को बाजार में खुलीं किराना की दुकानों पर लोग पूजन सामग्री खरीदने पहुंचे। सभी में मैया के पूजन को लेकर उत्साह नजर आया। ध्वज, चुनरी, नारियल, हवन सामग्री, धूप, दीप आदि की खूब बिक्री हुई। दोपहर बाद प्रशासन ने दुकानें बंद करा दीं।
मंगलवार सुबह से दुकानों पर लोग सामान खरीदने पहुंचने लगे। यूपी लॉकडाउन की घोषणा के बाद शाम चार बजे तक सारी दुकानें बंद करा दी गईं। श्रद्धालुओं का कहना था कि वे सच्चे मन से देवी की पूजा-अर्चना करेंगे तो कोरोना जैसे भयावह वायरस से जरूर मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें