फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब हुई ब्लैक मार्केटिंग,किसी ने नहीं की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी मंगलवार को जब दुकानें खुलीं तो कालाबाजारी का खेल शुरू हो गया। आटा, दाल, चावल सब महंगे हो गए। पान मसाले के साथ ही बीड़ी सिगरेट तक की दरों में बढ़ोत्तरी हो गई। हर कोई स्टॉक करने में लगा था। मंडी में आलू का बोरा से ही लेकर टमाटर, प्याज, गोभी सभी चीजों में कालाबाजारी का खेल चलता नजर आया।
विज्ञापन

नवरात्र को ध्यान में रखते हुए सुबह से लोग खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले थे। लोग धूप, कपूर, अगरबस्ती आदि पूजा का सामान खरीद रहा था। सबसे अधिक भीड़ परचूनी की दुकानों पर दिखाई दी। दाल, चावल, चीनी के साथ चिड़वा, चना तेल रिफाइंड आदि लेने के लिए लोगों की लाइन लगी थी। इसी के चलते इन सामानों की दरों में बढ़ोत्तरी हो गई।
36 रुपया प्रति किलोग्राम बिकने वाली चीनी 40 एवं 45 रुपया तक पहुंच गई। आटा की कीमतों में दस किलोग्राम की थैले में 50 से लेकर 60 रुपया तक बढ़ा दिए। दालों की कीमतों में पांच से दस रुपया प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी कर दी। कई दुकानदारों के यहां सामान तक खत्म हो गया। यह नजारा सिर्फ मुख्य बाजार का नहीं बल्कि बजरिया, गल्ला मंडी आदि में भी दिखा।
विज्ञापन

पान मसाला के डिब्बों में 50 से साठ रुपया तक की बढ़ोत्तरी सदर बाजार में कर दी गई। कई दुकानदारों से बहस तक हो गई। सदर बाजार में पान मसाला विक्रेता ने तो विभिन्न कंपनियों के मसालों की दरें एक से दो रुपया तक महंगी कर दी। क्योंकि लोग लॉक डाउन होने से सीधे पांच सौ एक हजार रुपया की खरीदारी कर रहेे थे।
इन दुकानों पर पसरा रहा सन्नाटा
फिरोजाबाद। रोजमर्रा के दिनों में जहां हलवाई के साथ नाश्ता बनाने वालों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखाई देती थी लेकिन मंगलवार का नजारा ठीक इससे उलट था। नाश्ते की बिक्री करने वाले दुकानदार खाली हाथ दिखाई दिए। वहीं जरूरी घरेलू सामान की दुकानों पर भीड़ थी।
- नवरात्रि से पूर्व की खरीदारी करने के लिए लोग अधिक आ रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के शाम को संबोधित करने व लॉकडाउन की घोषणा होने के साथ ही भीड़ बढ़ गई। मैने तो कोई दरें नहीं बढ़ाई। आटा तो सोमवार रात में ही खत्म हो गया था।
संजीव कुमार, परचून विक्रेता सदर बाजार, फिरोजाबाद।
- सुबह से लोग दाल, दावल के साथ आटे की खरीदारी को आ रहे हैं। डिमांड बढ़ने के कारण ऊपर से माल मंगाने का आर्डर दिया है। लेकिन गाड़ियों के चलने पर माल आएगा। इस कारण कुछ रेट अवश्य बढ़े हैं। लेकिन हम तो पुरानी रेट पर सामान दे रहे हैं।
विज्ञापन

बनवारीलाल गुप्ता, परचून विक्रेता, बजरिया फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें