फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान श्रद्धालुओं का ज्यादातर समय मां की आराधना में बीत रहा

विज्ञापन
नीबू बाला बाग स्थित मन्दिर पर पूजा अर्चना करती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के चलते शहर के मां राजराजेश्वरी कैलादेवी, उसायनी स्थित माता श्री वैष्णादेवी के साथ अन्य मंदिरों के पट बंद है। लेकिन इस बार लोगों में मां के प्रति आस्था बढ़ गई है। कुछ परिवारों में लोग फ्री रहने के कारण मां का व्रत रखकर पूजा अर्चना करके समय पास कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रसूलपुर पीली कोठी स्थित हनुमान मंदिर के पास दुर्गा माता के मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ में तमाम बच्चियां भी मां की पूजा अर्चना करती दिखीं। मां के दरबार पहुंच रहे श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ मां के दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे थे। महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार नवरात्र ऐसे पड़े है कि मां राजराजेश्वरी कैलादेवी और माता श्री वैष्णोदेवी के दर्शन नहीं हो पा रहे।
लेकिन मां की अराधना में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो रही। अन्य नवरात्रों की अपेक्षा इस बार पूजा पाठ में ही अधिक समय बिताया जा रहा है। क्योंकि परिवार में कोई अधिक काम भी नहीं है। न तो जल्दी खाना बनाने की टेंशन है और न ही कोई और काम का बोझ। इसलिए आराम से मां की पूजा अर्चना की जा रही है।
विज्ञापन

नवरात्र व्रत रखने के लिए काफी बार मम्मी से कहा था, लेकिन हर बार मम्मी पढ़ाई की बात कहकर व्रत रखने से मना कर देती थी। लेकिन इस बार मां ने ही खुद कहा था कि कोई काम नहीं है तो व्रत रखना चाहे तो रख ले। इसलिए नवरात व्रत रह रहे है।
मुस्कान, नीबू वाला बाग
वैश्वी कक्षा छह की छात्रा है। वह दूसरी बार व्रत है। उनका कहना है कि मां की पूजा अर्चना से ही सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। इसलिए व्रत रखकर प्रतिदिन मां के साथ मंदिर आ रहे है।
वैश्वी, रसूलपुर निवासी
मम्मी पापा के साथ दिल्ली में रहते है। वहीं पर पढ़ाई करते है। लॉकडाउन के बाद सभी लोग अपने घर आ गए है। दिल्ली में व्रत नहीं रह पाते थे। यहां पर कोई काम भी नहीं है। इसलिए व्रत रखकर पूजा अर्चना कर रहे है।
लवली, डाक बंगला निवासी
इस बार परिवार में सभी लोग व्रत है। इसलिए हमने भी व्रत रख लिया। क्योंकि इस समय पढ़ाई भी नहीं करनी और कोई दूसरा काम भी नहीं है। व्रत रखने में कोई दिक्कत भी नहंी हो रही।
विज्ञापन

रक्षा कुमारी, डाक बंगला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें