फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि के दूसरे दिन की गई मां शैलपुत्री की पूजा

Mon, 03 Oct 2016 01:39 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
नवरात्रि के दूसरे दिन की गई मां शैलपुत्री की पूजा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देवी मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मांगी गई मनौतियां
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन घर-घर मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। घरों पर भजन एवं गीत के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि की सुहागनगरी में धूम मची हुई है। इस बार नवरात्रि दस दिन के होने के कारण दूसरे दिन भी घर-घर में मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। सुबह से पूजा की थाली सजाकर महिलाएं, युवतियां पुरुष एवं बच्चे माता के मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना के साथ ही हवन यज्ञ आयोजित किए गए। पूजा अर्चना के बाद दोपहर में घरों पर भजन कीर्तन आयोजित कए गए। रामलीला प्रांगण स्थित मां राज राजेश्वरी कैला देवी भवन पर दूसरे दिन तड़के मंगला दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी। कोटला रोड स्थित बड़ी माता मंदिर पर भी यही नजारा रहा। शाम को रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं ने भी मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मां वैष्णो देवी धाम उसायनी, कोटला रोड नगला करन सिंह स्थित दुर्गा माता मंदिर, पथवारी मंदिर चंद्रवार गेट, कोटला मोहल्ला, सुहागनगर स्थित माता मंदिर, लेबर कालोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर और जोशियान स्थित पथवारी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें