फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में 370 हटने पर फिरोजाबाद में मनाया जश्न, तिरंगा लहराया, मिठाई बांटी और आतिशबाजी की

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत माता पार्क में जश्न मनाते अखिल भारतीय विधार्थी परिष? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को लेकर लिए गए फैसले का सुहागनगरी में दिल खोलकर स्वागत किया गया। सुबह से लोगों की नजर टीवी और मोबाइल पर लगी रही। लोग पल-पल का अपडेट लेते रहे। शहर ही नहीं, पूरे जिले में दीवाली जैसा नजारा रहा। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़े बजाए। हाथों में तिरंगा थामे लोग सड़कों पर जश्न मनाने उतर आए।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे लोगों को पता चला कि मोदी सरकार ने संसद में अनुच्छेद 370 खत्म करने की सिफारिश कर दी है तो लोग टीवी खोलकर बैठ गए। एलान के साथ ही भाजपा व अन्य संगठन सड़कों पर आ गए और आतिशबाजी होने लगी। कोटला चुंगी चौराहा, रामलीला चौराहा, सुभाष तिराहा, जलेसर रोड, घंटाघर, सुहाग नगर चौराहे पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी की और भारत माता के जयकारों के साथ जश्न मनाया। मुख्य बाजार और चूड़ी बाजार में दिन भर यही मुद्दा छाया रहा।
टूंडला में भाजपाइयों ने की आतिशबाजी
टूंडला। जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार के फैसले से उत्साहित भाजपाइयों ने नगर में ढोल-नगाड़े बजाकर, आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। भाजपा ब्रजक्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया है। जिला महामंत्री दीपक चौधरी, रामतीर्थ सिंह चक, रूपेश शुक्ला, दीपक राजौरिया, पवन चक, तरुण शर्मा, आजाद जैन, जितेन्द्र शर्मा, जोंटी चौधरी, देवेंद्र बैनीवाल, भूपेंद्र प्रधान, वृंदावन गुप्ता, मोहनदेव शंखवार, सचिन चक, राजीव पचौरी, कैलाश बैनीवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष महीपाल निषाद के नेतृत्व मेें राजीव पचौरी, पवन पचौरी, वीनेश चौहान, जय प्रकाश सविता, मोती लाल माहौर, डॉ. पूरन सिंह आदि ने खुशी जताई। एटा रोड पर सभासद रजनी निषाद के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद के नेतृत्व में पवन चक, शैलेंद्र कुमार, पंकज, राम शर्मा, राजन सिंह निषाद, महावीर सिंह, प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, गोपाली शर्मा, मान प्रकाश शर्मा, एनके विश्वास, डॉ. भगवती प्रसाद, मनोज कुमार, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिकोहाबाद में ढोल-नगाड़े बजाकर बांटी मिठाई
शिकोहाबाद। कस्बे में केंद्र सरकार के फैसले पर भाजपा व अन्य संगठनों ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़े बजाए और मिठाई बांटी। भाजपा नगर कार्यालय एटा रोड पर जश्न मनाया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामकैलाश यादव, भाजयमो जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज, अवधेश पाठक, सुशील यादव, अतुल तिवारी, लक्ष्मीकांत अवस्थी, आलोक राठौर, गोपाल तिवारी, मनोज तौमर, राधाकृष्ण यादव, निर्देश यादव, अतुल दीक्षित, सुभाष गुप्ता, रामू दीक्षित, रमाशंकर गप्ता, सुमन प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
जसराना में किया फ्लैग मार्च
जसराना। कस्बे की मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। अचानक पुलिस व प्रशासन की चहल-कदमी को देखकर लोग चौक गए। एसडीएम कुमार भवेश, सीओ ओपी सिंह ने थाना पुलिसों के साथ जसराना के अलावा एका, फरिहा व पाढ़म में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें