फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज.....

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव-2022 में जिले के 18 लाख 47 हजार 183 मतदाता पांच विधायक का चुनाव करेंगे। आयोग के निर्देश पर जिले में चलाए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में 41051 मतदाता बढ़े हैं। इसमें 24437 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करने बूथ पर जाएंगे। मंगलवार को युवा मतदाताओं को शपथ दिलाने के साथ मतदाता पहचानपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण अभियान एक से तीस नवंबर तक चलाया गया था। अभियान के दौरान जिले में 35236 पुरुष एवं 34307 महिला एवं 15 अन्य मतदाता को मिलाकर कुल 69558 मतदाता ऐसे मिले जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल होने थे। इसके साथ अभियान में 14598 पुरुष एवं 13907 महिला तथा दो अन्य मिलाकर 28507 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए।
जिले में बढ़े मतदाताओं में यदि काटे गए नामों को घटा दें तो फिर जिले में कुल 41051 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इस प्रकार पुनरीक्षण अभियान से पूर्व जिले में मतदाताओं की संख्या जहां 18 लाख छह हजार 132 थी वहीं यह वोट बढ़ने के बाद यह संख्या 18 लाख 47 हजार 183 हो गई है। इनमें 991708 पुरुष व 855363 महिला व 115 अन्य मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें