शिकोहाबाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद की ओर से नगर के नारायण पीजी कॉलेज को डिस्ट्रिक ग्रीन चैंपियनशिप के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि यह पुरस्कार प्रदेश के 12 जिलों के महाविद्यालयों को दिया गया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2021-22 में यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के महाविद्यालयों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त होना बहुत ही खुशी की बात है। यह पुरस्कार बड़ी जिम्मेदारी का बोध कराता है।
जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन करते हुए महाविद्यालय को स्वयं तथा आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता, जल संचयन तथा पर्यावरण जागरूकता आदि कार्यक्रमों को संचालित करना होगा। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर एलसी मेहरा ने बताया की हमारे महाविद्यालय को यह पुरस्कार मिलना बहुत ही गौरव की बात है।